चेन्नई , अक्टूबर 29 -- तमिलनाडु में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने गुरुवार को द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के.एन. नेहरू के ठिकानों पर छापे मारे।
आज सुबह शुरु हुयी यह कार्रवाई कथित तौर पर 634 करोड़ रुपये के ''नौकरी के बदले नकदी' घोटाले और नगर प्रशासन एवं जलापूर्ति विभाग में हुई अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई है। कार्रवाई नेहरू के चेन्नई में थिलाईनगर घर और शहर में उनके भाई के.एन. रविचंद्रन के ठिकानों पर 20 जगहों पर चल रही थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक डीवीएसी की कई टीमें इन जगहों पर पहुंचीं और एक साथ तलाश अभियान शुरू किया।
उल्लेखनीय है कि मद्रास उच्च न्यायालय ने गत 26 अक्टूबर को पूर्व मंत्री की समीक्षा याचिका खारिज कर दी थी और राज्य भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी को मामले की जांच करने की मंजूरी दे दी।
पूर्व मंत्री ने अदालत के 20 फरवरी 2026 के आदेश के खिलाफ याचिका दी थी, जिसमें डीवीएसी को उनके खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित