नयी दिल्ली , मार्च 17 -- दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजेएफआई) के राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के विश्व कप विजेताओं प्रतिका रावल और उद्धव मोहन को सम्मानित किया।

यहां आयोजित सम्मान समारोह में सोमवार को प्रशासक, पत्रकार और खिलाड़ी भारतीय खेलों की विभिन्न उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। सम्मान समारोह के दौरान डीडीसीए ने एकदिवसीय विश्वकप 2025 में भारतीय टीम का हिस्सा रही रावल को 51 लाख के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता मोहन को राष्ट्रीय जूनियर टीम के साथ उनकी उपलब्धि के लिए 11 लाख का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित