नयी दिल्ली , फरवरी 27 -- दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने विभिन्न आयु वर्ग और स्किल कैटेगरी चरण में ओपन बॉलिंग ट्रायल्स करा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए तीन हजार 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया हैं।
होनहार गेंदबाज की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किये जा रहे इस ट्रायल्स के दौरान उम्र के हिसाब से प्रदर्शन देखा जा रहा है, जिसमें तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स के लिए अलग-अलग मूल्यांकन सत्र हैं। इस ट्रायल्स में विशेषकर उन खिलाड़ियों के कौशल को परखा जा रहा जिन्हें डीडीसीए लीग मैचों में खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिलता है। यह ट्रायल्स पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया की देख रेख में कराया जा रहा है।
डीडीसीए ने सभी पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस मंच तक पहुंचने में बराबर का अवसर देने के लिए इसके पंजीकरण को पूरी तरह से मुफ्त रखा है। ट्रायल्स के शुरुआती फेज के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों को अब आगे के राउंड के लिए बुलाया जाएगा, जो एक स्ट्रक्चर्ड डेवलपमेंट शिविर हिस्सा होगा। इसे तकनीकी गाइडेंस, प्रदर्शन मूल्यांकन और लॉन्ग-टर्म ग्रूमिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित