चंडीगढ़ , फरवरी 21 -- पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को 1951 बैंच के सेवामुक्त आईपीएस अधिकारी श्री जगजीत सिंह बावा को उनके 100वें जन्मदिन मौके शुभकामनाएं दी है।
डीजीपी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में कहा कि इंडियन पुलिस सर्विस के पंजाब कैडर की प्रमुख हस्ती श्री बावा अधिकारियों की एक पीढ़ी का नेतृत्व करते है, जिन्होंने पेशेवर, सैद्धांतिक और निडर पुलिसिंग की मज़बूत नींव रखी। उन्होंने लिखा कि पंजाब कैडर लंबे समय से अपनी समर्पित सेवा भावना, लीडरशिप और देश प्रति योगदान के लिए प्रशंसा का पात्र रहा है और श्री बावा पंजाब कैडर के आई.पी.एस. अधिकारियों की पहली कतार की हस्तियों में से एक है।
विशेष डीजीपी हैडक्वाटर एस.एस.श्रीवास्तव और डीआईजी परसोनल अमनीत कौंडल ने वैटर्न अधिकारी के साथ उनके निवास स्थान पर मुलाकात करके उनको पूरी पुलिस फोर्स की तरफ़ से शुभकामनाएं दी।
श्री जगजीत सिंह बावा ने 13 जुलाई, 1951 को अपना सेवाकाल शुरू किया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फ़िरोज़पुर के तौर पर नियुक्त होने से पहले उन्होंने अलग- अलग जिलों में सहायक पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवाएं निभाई। उन्होंने डीआईजी और आईजीपी के तौर पर भी कई महत्वपूर्ण पदो पर काम किया और आईजीपी पंजाब के तौर पर भी सेवा निभाई। इसके बाद उनको 27 सितम्बर, 1977 को केंद्रीय डैपूटेशन पर नई दिल्ली में डायरैक्टर सीबीआई नियुक्त किया गया। श्री बावा को सेवामुक्ति की आयु के बाद सेवा में एक साल का विस्तार दिया गया और फिर 28 फरवरी, 1985 को को वह सेवामुक्त हो गए।
डीजीपी यादव ने कहा कि आईजीपी पंजाब और निदेशक सीबीआई के तौर पर अपनी मिसाली सेवा के द्वारा श्री बावा ने इमानदारी, संस्थागत ताकत और जनतक विश्वास के उच्च स्तर को कायम रखा। उन्होंने कहा कि श्री बावा का जीवन और करियर लगातार अधिकारियों को प्रेरित करता आ रहा है। डीजीपी ने कहा कि जब हम आज श्री बावा का 100वां जन्मदिन मना रहे है, पंजाब पुलिस देश प्रति ड्यूटी, सम्मान और सेवा के लिए उनके प्रति अपना गहरा मान- सम्मान व्यक्त करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित