भरतपुर , अगस्त 15 -- राजस्थान में डीग जिला मुख्यालय पर शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह हर्षोंल्लास से मनाया गया।

समारोह में गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करके मार्च पास्ट की सलामी ली।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र सेवा में योगदान देने वाले वीरों को स्मरण करते हुए वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। समारोह में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले तथा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गयीं।

कार्यक्रम में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलेक्टर मयंक मनीष, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, हरि बोल चेतन्यपुरी महाराज, जिला अध्यक्ष सतीश बंसल सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, शिक्षक एवं बड़ी संख्यामें आमजन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित