भरतपुर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में डीग जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को वैन के स्वागत द्वार से टकराने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दीपक कोली (18) वैन से जा रहा था कि भरतपुर मार्ग पर वैन एक स्वागत द्वार से टकरा गई। इससे दीपक की माैके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए डीग अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित