भरतपुर , अगस्त 17 -- राजस्थान में डीग के खोह थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करके उससे चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
डीग के पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का यह गिरोह डीग, भरतपुर और अलवर जिलों के विभिन्न स्थानों से करीब डेढ़ वर्ष से मोटरसाइकिलों की चोरी कर रहा था।
उन्होेंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रामवीर (20), अवतार उर्फ रामअवतार गुर्जर (20), राजवीर गुर्जर (31) रवि कुमार (20) और राजेन्द्र (31) शामिल हैं। गिरोह के अन्य सहयोगियों एवं कबाड़ी सद्दीक की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित