भरतपुर , अप्रैल 14 -- राजस्थान में डीग में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का पठन करते उपस्थित जनसमूह एवं अधिकारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान का स्मरण करते हुए कहा गया कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है, जिससे वंचित और पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित