भरतपुर , अक्टूबर 09 -- राजस्थान में डीग में 10 अक्टूबर को आयोजित डीग महोत्सव-2026 में सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनभर विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े आठ बजे शोभायात्रा से होगी जो डीग महल से प्रमुख बाजारों से होते हुए निकलेगी। इसी के साथ मेला मैदान में दमखम-कबड्डी, रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता, डीग महल में मूंछ प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिता, साफा बांधने की प्रतियोगिता होगी।

सूत्रों ने बताया कि शाम पांच बजे डीग महल में 'डीग के रंग' कार्यक्रम के तहत रंगीन फव्वारों का संचालन किया जायेगा। शाम छह बजे 'जगमग डीग' कार्यक्रम के तहत दीपदान होगा। साढे सात बजे सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित