भरतपुर , सितम्बर 10 -- राजस्थान में डीग जिले के सीकरी और खोह थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार करके तीन किशोरों को निरुद्ध किया है।
साइबर ठगी के आरोपियों ठगी में इस्तेमाल की जा रही तीन बोलेरो गाड़ियां, 13 एंड्रॉयड स्मार्टफोन, आठ फर्जी सिम कार्ड और एक बैंक का एक एटीएम कार्ड जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने शनिवार को बताया कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में जीत का झांसा देने और सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के खरीदने-बेचने के नाम पर पंजीकरण एवं फाइल चार्ज ऐंठकर ठगी करते थे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों में दिलसाद (19), इंजमाम उर्फ टुंडल (18), मुबारिक उर्फ मुब्बी (22), इमरान (29), वाहिद उर्फ बोलर (22), सलीम (22), सरफराज (21) और अजरू उर्फ अजरूदीन (25) बासत अली (26), हफीज (25), हाकम (34), इकलाक मोहम्मद (21) और जमशेद (34) हैं। तीन नाबालिग हैं, जिन्हें निरुद्ध किया गया है।
इसके अलावा ब्लैकमेलिंग के मामले में तीन आरोपी आकिब (23) परवेज (20) और हसीन (19) गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित