भरतपुर , अक्टूबर 31 -- राजस्थान में डीग जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत चतुर्थ चरण में डीग एवं कुम्हेर पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शनिवार को कुल 26 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर मयंक मनीष ने बताया कि पहले दिन डीग पंचायत समिति में 13 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 10 अभ्यर्थी शामिल हैं।
इसी प्रकार कुम्हेर पंचायत समिति में भी 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि डीग एवं कुम्हेर पंचायत समितियों में कुल 54 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें प्रत्येक पंचायत समिति के 27 वार्ड शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित