भरतपुर , सितम्बर 05 -- इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल लिए राजस्थान में डीग जिले की हीगौली गांव की महिला पहलवान शीतल फ़ौजदार का शिक्षा विभाग राजस्थान की ओर से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने के बाद पूरे संभाग में कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर व्याप्त है।
शिक्षा विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि डीग जिले के ग्रामीण बाल विकास उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरताई की छात्रा शीतल कुश्ती प्रतियोगिता में ट्रॉयल देने के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर जाएगी।
सोनीपत के बालिका यदुवीर अखाड़े में तैयारी कर रही शीतल स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक के साथ ही राज्य स्तर पर तीन बार स्वर्ण एवं एक बार रजत पदक हासिल करके अपने गांव के साथ जिले एवं संभाग का नाम रोशन कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित