बेंगलुरु , फरवरी 17 -- कर्नाटक के मंत्री एचसी महादेवप्पा की हालिया "आवारा कुत्ते" वाली टिप्पणी से उपजे विवाद के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बचाव करते हुए पूर्व सांसद डीके सुरेश ने मंगलवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ता "कुत्ते की तरह वफादार" हैं और वफादारी एक गुण है न कि अपमान।
बेंगलुरु में कांग्रेस में बाहरी लोगों के बीच विवाद एवं वफादारी को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए श्री सुरेश ने कहा कि उन्हें ठीक से नहीं पता कि किसकी तुलना कुत्तों से की गई है लेकिन उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार पार्टी के साथ खड़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित