नयी दिल्ली , अगस्त 03 -- रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 794 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो सालाना आधार पर चार प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने सोमवार को जारी वित्तीय परिणामों में बताया कि तिमाही के दौरान उसका राजस्व 1,605 करोड़ रुपये रहा। उसका परिचालन लाभ 476 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

इसी अवधि में डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड को समेकित आधार पर 1,917 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उसका परिचालन लाभ नौ प्रतिशत बढ़कर 1,474 करोड़ रुपये पर और शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 717 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही के दौरान नयी बिक्री से प्राप्त राजस्व 657 करोड़ रुपये रही, जो कुछ परियोजनाओं के शुरू करने में देरी के समयगत प्रभाव को दर्शाती है। कंपनी ने बताया कि वह अपनी आगामी परियोजनाओं को बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने अधिशेष नकदी सृजन की मजबूत गति को बनाये रखी, जिसके परिणामस्वरूप तिमाही के अंत तक उसकी शुद्ध नकद स्थिति बढ़कर 15,200 करोड़ रुपये हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित