संतकबीरनगर , जुलाई 02 -- संतकबीरनगर में जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटेट)-2026 की लिखित परीक्षा के लिये केंद्रो का निरीक्षण किया।
आला अधिकारियों ने परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद, एचआर पीजी कालेज खलीलाबाद एवं पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं/सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 कैमरों की कार्यशीलता, बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर करते हुए ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं सुचितापूर्ण ढंग सें संचालित हो रही है जो आज से तीन दिनों तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित