फिरोजाबाद , अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में जिलाधिकारी रमेश रंजन के खिलाफ भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप लगाकर चर्चा में आईं टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा को शासन ने राजस्व परिषद मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया है। शासन ने उनके कदम को अनुशासनहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की है।

अधिकृत सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी रमेश रंजन और तहसीलदार राखी शर्मा के बीच चल रहे विवाद ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। जिलाधिकारी के आदेश पर नए तहसीलदार सुशील कुमार के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। राखी शर्मा ने इस प्रक्रिया को गलत बताते हुए कहा था कि उन्हें कोई स्थानांतरण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है और उनसे विधिवत कार्यभार भी नहीं लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित