नई दिल्ली , मार्च 8 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली वित्त निगम (डीएफसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित पेंशन का तुरंत भुगतान करने और उनकी चिकित्सा योजना बहाल करने की अपील की है।

श्री यादव ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि यह बेहद दुखद है कि 53 करोड़ रुपये से अधिक नकदी और बैंक जमा तथा 193 करोड़ रुपये से अधिक अचल संपत्ति होने के बावजूद डीएफसी में दिसंबर 2025 से पेंशनधारक को पेंशन और चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से इस निगम को मजबूत बनाया, लेकिन आज उन्हें उनके हक से वंचित किया जा रहा है, जिससे कई पेंशनधारक गंभीर आर्थिक संकट में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित