नयी दिल्ली , अक्टूबर 16 -- इंजीनियरिंग और प्रोसेस पाइपिंग पर काम करने वाली प्रमुख कंपनी डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड (डीडेव) ने देश में निजी क्षेत्र के लिए परमाणु ऊर्जा व्यवसाय में उभरती संभावनाओं के की तलाश के लिए एक ठेके पर काम करने वाली घरेलू इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) के साथ व्यवस्थागत समझौता किया है।

कंपनी ने कहा कि इस व्यवस्थागत समझौते में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के डेवलपर्स द्वारा विकसित की जा रही मौजूदा और आगामी परियोजनाएँ शामिल हैं। इनमें प्रेशराइज्ड हेवी वॉटर रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर), लाइट वॉटर रिएक्टर (एलडब्लयूआर) और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) शामिल हैं।

समझौते के तहत कंपनी परमाणु परियोजनाओं में पाइपिंग, लाइट-वॉटर सिस्टम और सामान्य उपयोग वाली सेवाएँ तथा पाइप, पाइप फिटिंग्स, पाइपिंग स्पूल्स और फोर्ज्ड पाइप जैसे उत्पाद उपलब्ध करायेगी । इस समझौते के तहत डीडेव एक रणनीतिक भागीदार के रूप में कार्य करेगी और बोली प्रस्तुत करने से पहले आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित