मुंबई , अप्रैल 10 -- मुंबई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने 37.74 करोड़ रुपये मूल्य का 29.37 किलोग्राम सोना जब्त किया और 24 वाहकों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सटीक खुफिया जानकारी मिलने पर मुंबई के राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने नैरोबी से आ रही महिला वाहकों के एक समूह की पहचान की थी। यह समूह आठ अप्रैल 2026 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे के जरिये बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी की कोशिश कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित