नयी दिल्ली , अगस्त 19 -- नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई से समुद्र के रास्ते कृषि उत्पाद के रूप में सऊदी अरब भेजे जा रहे मादक द्रव्य मेथामफेटामाइन की एक खेप पकड़ी है और इस मामले में संदिग्ध रूप से जड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कहया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार डीआरआई द्वारा 16-17 अगस्त को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में मुंबई के नावा शेवा बंदरगाह पर एक निर्यात खेप से पाउडर के रूप में लगभग 56 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया गया। यह प्रतिबंधित पदार्थ खेप में शामिल 351 बोरियों में से एक में मक्के के साथ बेहद चतुराई से मिलाकर छिपाया गया था।

बरामद मेथामफेटामाइन को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने इस मामले में शामिल निर्यातक और ट्रांसपोर्टर / फ्रेट फॉरवर्डर की पहचान की और जांच में पाया कि ट्रांसपोर्टर/ माल फॉरवर्डर इस निर्यात खेप के परिवहन और सीमा शुल्क मंजूरी के लिए विदेश स्थित खरीदार के साथ मिल-जुल कर काम कर रहा था।

तस्करी की कोशिश में उनकी कथित भूमिकाओं के आधार पर दोनों का गिरफ्तार किया गया है।

तस्करी का माल बाहर भेजन के लिए मेथामफेटामाइन की एक बड़ी मात्रा को मक्के में इस तरह मिलाया गया था कि उसकी पहचान न हो सके। यह तस्करी का एक खास बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित