भरतपुर , जून 21 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) ने 110 बिजली चोरी के मामलों का खुलासा कर संबंधित उपभोक्ताओं पर करीब 28 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

डिस्कॉम के सूत्रों ने रविवार को बताया कि डिस्कॉम के 10 दलों द्वाराधौलपुर, बाड़ी, सरमथुरा, बसेड़ी, राजाखेड़ा और मनियां क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में जांच के दौरान कई घरों में बिजली चोरी के मामले सामने आये।

सूत्रों ने बताया कि कुछ घरों में उपभोक्ता कम खपत दर्शाने के बावजूद अपने घरों में एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग कर रहे थे। उपभोक्ताओं को अवैध जम्पर लगाकर बिजली चोरी करते पाया गया जबकि कुछ मामलों में मीटर से छेड़छाड़ के संकेत मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित