मुरादाबाद , अगस्त 25 -- उत्तर पश्चिमी रेलवे के लालगढ़ (एलजीएच) यार्ड में आरसीसी बॉक्स सेगमेंट (आरयूबी) के निर्माण कार्य के चलते रेल प्रशासन ने डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के संचालन में आंशिक बदलाव किया है। इसके तहत ट्रेन को कुछ दिनों के लिए शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और तकनीकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 10 और 11 अक्टूबर को अपनी यात्रा हनुमानगढ़ स्टेशन तक ही करेगी। इन दोनों तिथियों में यह ट्रेन हनुमानगढ़ और लालगढ़ के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर को लालगढ़ के बजाय हनुमानगढ़ स्टेशन से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होगी। इन दोनों तिथियों में ट्रेन लालगढ़ और हनुमानगढ़ के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित