प्रयागराज , अगस्त 02 -- उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मनकामेश्वर मंदिर की स्थापना खुद प्रभु श्री राम ने की थी। सावन का महीना है और प्रदेश के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली, सबके घरों में सुख संपत्ति और वैभव आए इसकी कामना उन्होंने की है।

उन्होंने कहा कि कल सावन का पहला सोमवार है,मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मैंने मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन किया है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मोतीलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और अन्य डॉक्टरों के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम ने अस्पताल में लगे फायर एक्सटिंग्विशर का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा पुरानी बिल्डिंग में इलेक्ट्रिसिटी पैनल बोर्ड को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित