पौड़ी गढ़वाल , जनवरी 16 -- उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में सरकारी सेवाओं की पहुंच को लेकर बनी पुरानी धारणा को बदलते हुए पौड़ी गढ़वाल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 'अपणी सरकार' पोर्टल की जिला रैंकिंग में पौड़ी जिला 94.69 प्रतिशत मामलों के निस्तारण के साथ पूरे उत्तराखंड में पहले स्थान पर पहुंच गया है। यह सफलता जिला प्रशासन की प्रभावी निगरानी और डिजिटल सेवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट ने बताया कि जिले में ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ निपटाया गया। जिलाधिकारी ने पदभार संभालने के बाद से ही सभी विभागों को अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करने के कड़े निर्देश दिए थे। इसके लिए ब्लॉक और तहसील स्तर तक के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया ताकि दूरदराज के ग्रामीणों को भी परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित