पटना , अगस्त 2 -- िहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा ने रविवार को कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के दौरान एक लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

श्री झा ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है।

बिहार प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस बैठक में बताया गया कि बिहार प्रदेश में अब तक लगभग 60 हजार कार्यकर्ता डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जबकि प्रदेश भाजपा ने एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभियान को नई गति देने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित