हाजीपुर , मार्च 15 -- बिहार में वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व, सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

प्राप्त आंकड़ो के अनुसार वैशाली जिला राज्य में प्रथम स्थान पर बना हुआ है।जिले में कुल 5,98,372 प्लॉट्स चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 5,28,513 प्लॉट्स का सर्वे सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस प्रकार जिले में 98.42 प्रतिशत सर्वे कार्य संपन्न हो चुका है, जो राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक है।

जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड कर्मियों को समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कार्य को तेज गति से पूर्ण कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग और समन्वय किया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता, सटीक आंकड़ों के संकलन तथा किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से फसल संबंधी वास्तविक जानकारी प्राप्त होगी, जिससे भविष्य में कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं सर्वे कर्मियों को निर्देश दिया कि शेष बचे प्लॉट्स का सर्वे भी शीघ्रता से पूर्ण कर निर्धारित लक्ष्य को समय पर हासिल किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित