समस्तीपुर, मार्च 14 -- िहार में समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में डिजिटल एग्रीकल्चर के माध्यम से कृषि को अधिक नवाचार आधारित बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न आधुनिक मॉडलों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
कुलपति डाँ पी.एस. पाण्डेय ने शनिवार को यहां बताया कि इन मॉडलों के जरिए किसानों को नई तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे आधुनिक तरीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना सकें। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित क्षेत्रीय किसान मेला में डिजिटल एग्रीकल्चर पर लगाए गए इन मॉडलों में यह प्रदर्शित किया गया है कि कैसे मोबाइल फोन के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को संचालित किया जा सकता है तथा फसलों में पोषक तत्वों का संतुलित प्रबंधन किया जा सकता है। इसके अलावा सैटेलाइट से जुड़ी तकनीकों के माध्यम से किसानों को यह जानकारी भी मिल सकती है कि उनके क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है या नहीं। साथ ही फसलों पर किसी प्रकार के कीट का प्रकोप है या नहीं और यदि कीट का प्रकोप हो तो उसके प्रभावी प्रबंधन के क्या उपाय किए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित