जयपुर , मई 29 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को डायनेमिक मैनपावर एण्ड सिक्योरिटी सर्विसेज जयपुर (प्लेसमेंट ऐजेन्सी) के प्रोपराईटर अनिल कुमार को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी एसयू. प्रथम जयपुर में परिवादी ने शिकायत की कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर-द्वितीय से निविदा के तहत डॉक्टर, एएनएम, जीएनएम, सफाई कर्मचारी का कार्य आदेश के तहत उसे आयुष्मान आरोग्य मन्दिर गरुडवासी, चाकसू में संविदा पर नियुक्ति प्रदान की गई थी।

प्रोपराईटर परिवादी के यूएएन नम्बर, पीएफ, ईएसआई उसकी एमप्लाई आईडी एवं सर्विस से लिंक करने (जोडने) के लिये 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा हैं।

इस पर गत 21 मई को परिवादी एवं सह परिवादी से रिश्वत राशि मांग सत्यापन के दौरान पाया गया कि 40 हजार हजार रुपए की रिश्वत राशि प्राप्त करने के लिये सहमति प्रदान करना एवं सत्यापन के दौरान ही पांच हजार रुपए की रिश्वत राशि सह परिवादी से प्राप्त की गयी एवं शंका होने पर अनिल कुमार द्वारा वापस लौटते हुये एक साथ पूरी रिश्वत राशि देने के बारे में कहा गया।

इसके बाद ब्यूरो टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए श्री अनिल कुमार को सह परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, एवं आरोपी के पास परिवादी का कार्य लम्बित होना भी पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित