घाना , मई 16 -- केन्या की लंबी दूरी की धाविका डायना वांजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घाना में चल रही अफ्रीकन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
वांजा ने शुक्रवार देर रात 31 मिनट और 33 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस दौड़ में वह पहली बार केन्या का प्रतिनिधत्व कर रही थी।।
स्वर्ण पदक विजेता वांजा ने कहा कि उन्होंने विजेता बनने का पक्का इरादा कर लिया था और इसलिए चैंपियनशिप के लिए बहुत अच्छी तैयारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित