जयपुर , अक्टूबर 04 -- राजस्थान सरकार केन्द्र सरकार की तर्ज पर बिटुमीन (डामर) के बढ़े हुए दामों का पुनर्भरण करेगी।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार ने सड़क प्रोजेक्ट्स को गति प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार की तर्ज पर ईरान- अमेरिका युद्ध के कारण बिटूमीन (डामर)के बढ़े हुए दामों का पुनर्भरण संवेदकों को करने का निर्णय लिया है । इससे सड़क परियोजनाओं को गति मिलेगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित