जयपुर , मई 29 -- डाबर के इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक 'डाबर ग्लूकोज़' ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा देश भर की खेल अकादमियों के युवा खिलाड़ियों को ऊर्जा एवं क्षमता के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए 'एनर्जाइज़ इंडिया' अभियान शुरू किया है।

अभियान के तहत डाबर ग्लूकोज़ ने शुक्रवार को यहां ऐम बैडमिंटन अकादमी जयपुर में एनर्जी एवं स्टैमिना मैनेजमेन्ट पर एक विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर जाने-माने डॉक्टर और विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। सत्र के दौरान खिलाड़ियों को बताया गया कि किस तरह से वे खेल के दौरान अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर डाबर ने अकादमी के शीर्ष एथलीटों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हैड-हेल्थ सप्लीमेंट्स अमित गर्ग ने कहा कि उन्हें इस बात को लेकर काफी खुशी है कि युवा खिलाड़ियों को ऊर्जा एवं क्षमता के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए लाया गया 'एनर्जाइज़ इंडिया' अभियान उन्हें अपने खेल में ऊर्जा के साथ बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

ऐम बैडमिंटन अकादमी के मुख्य कोच महेश चंदेल ने युवा खिलाड़ियों को बताया कि खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए पोषण और शरीर में पानी का स्तर बनाये रखना बहुत ज़रूरी है। इस सत्र में खिलाड़ियों को बताया गया कि वे किस तरह अपनी क्षमता और धैर्य में सुधार ला सकते हैं, जो उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित