नयी दिल्ली , अप्रैल 30 -- पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जोमैटो के एक डिलीवरी राइडर की जान चली गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना सुबह करीब 06:30 बजे पंखा रोड स्थित डाबड़ी फ्लाईओवर पर उस समय हुई जब युवक की स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक कोअस्पताल ले जाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था और जोमैटो में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दागर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। जांच में पता चला है कि दुर्घटना में शामिल कार शंकर नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125ए और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित