, Nov. 9 -- कृषि मंत्री ने कहा कि डाक विभाग का सहयोग कृषि उपादानों के नमूनों के प्रेषण तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इसके माध्यम से किसानों को बीज, कीटनाशक, जैविक उर्वरक सहित अन्य आवश्यक कृषि उत्पादों की होम डिलीवरी की व्यवस्था विकसित करने की दिशा में भी काम किया जाना चाहिए। साथ ही किसानों के जैविक एवं प्राकृतिक कृषि उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने, उन्हें सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने तथा उनके विपणन और निर्यात को प्रोत्साहित करने में डाक विभाग की सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।
श्री सिन्हा ने कहा कि यह समझौता कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, नकली एवं घटिया उत्पादों पर अंकुश लगाने तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक और प्रभावी सेवा व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं प्रियंका जैन ने कहा कि किसानों के हित में डाक विभाग अपनी सेवाओं और संसाधनों के माध्यम से हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित