नयी दिल्ली , अक्टूबर 22 -- भारतीय डाक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 8,212.7 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 6,636 करोड़ रुपये की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है।

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को यहां डाक विभाग की दूसरी तिमाही की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राहक-केंद्रितता, कारोबार में विविधीकरण, नवाचार और डिजिटलीकरण पर जोर दिया। बैठक में संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, डाक सचिव सुब्रत दास, डाक सेवा बोर्ड के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

मंत्रालय के अनुसार डाक विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 4,201.5 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 25 प्रतिशत अधिक है। पहली तिमाही की तुलना में भी राजस्व में पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस तरह विभाग ने लगातार दो तिमाहियों में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित