बीकानेर , अगस्त 05 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरनसर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक डम्पर के पीछे कार के टकराने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर में कार विश्वकर्मा मार्केट के पास आगे जा रहे एक डम्पर के पीछे टकरा गयी। इससे कार में सवार संदीप शर्मा, उसकी पत्नी कृतिका शर्मा, उसकी मां आशा जीवन और सुषमा की मौके पर ही मौत हो गयी।

सभी मृतक श्रीगंगानगर जिले के करणपुर क्षेत्र के निवासी बताये गये हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव स्थनीय अस्पताल पहुंचाये। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित