, April 7 -- जिनेवा, 07 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गाजा पट्टी से मरीजों की चिकित्सा निकासी अस्थायी रूप से रोक दी है। यह निर्णय संगठन से जुड़े एक कर्मचारी की मौत के बाद लिया गया। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि गाजा में संगठन के लिए कार्य कर रहे एक व्यक्ति की सुरक्षा से जुड़ी घटना में मृत्यु हो गयी है और मामले की जांच संबंधित प्राधिकरणों द्वारा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद राफाह मार्ग के जरिए गाजा से मिस्र भेजे जाने वाले मरीजों की निकासी तत्काल प्रभाव से रोक दी गयी है और अगली सूचना तक यह प्रक्रिया स्थगित रहेगी। उन्होंने कहा कि घटना के समय डब्ल्यूएचओ के दो अन्य कर्मचारी भी वहां मौजूद थे, लेकिन वे सुरक्षित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित