झुंझुनू , दिसम्बर 09 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के गुढ़ागौडजी थाना क्षेत्र में मंगलवार को डम्पर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंवरा की तरफ तेज गति से जा रहे एक डंपर ने विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल के मालिक से सम्पर्क किया तो उसने बताया कि मृतक मध्य प्रदेश का था यहां पानी पतासी का ठेला लगाता था। वह उसकी मोटरसाइकिल लेकर गया था।

पुलिस ने डंपर जब्त करके चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित