झुंझुनू , जून 21 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के चिड़ावा थाना क्षेत्र में रविवार को एक डंपर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार बिजली विभाग के लाइनमेन की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनफूल (48) मोटर साइकिल पर जा रहा था इसी दौरान अडूका के निकट सामने से आ रहे एक डंपर ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे मनफूल गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल चिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित