रायबरेली , अक्टूबर 21 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा इलाके के नंदा खेड़ा गांव के पास बुधवार दोपहर बांदा-बहराइच राजमार्ग पर डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामनेश उर्फ भन्दोले (45) अपने बेटे विकास (18) के साथ बछरावां से अपने गांव भुजवन खेड़ा मजरे सराय उमर जा रहे थे। नंदा खेड़ा गांव के पास बांदा-बहराइच राजमार्ग पर एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सरगर्मी से डम्फर की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित