अलवर , अक्टूबर 22 -- राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को बीजवा में डम्पर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक अधेड़ की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्ण चंद शर्मा (46) के रूप में हुई है। वह बुआका के निवासी थे। वह अपने जीजा हेमंत जांगिड़ के भाई नरेंद्र जांगिड़ की पगड़ी रस्म में शामिल होकर मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे। बीजवा से मानकी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक मोड़ पर डंपर ने मोटर साइकिल को चपेट में ले लिया जिससे कृष्ण चंद की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार करके वाहन जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित