अलवर , मई 27 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ नगरपालिका के ठेका सफाई कर्मचारियों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा।
वाल्मीकि सेना के नेतृत्व में सफाईकर्मी बुधवार को मुख्य मार्गों पर नारेबाजी करते रैली के रूप में हाथों में झाड़ू लेकर कस्बे के गोल सर्किल, सराय बाजार, मेला का चौराहा होते मांदरीन स्थित विश्राम गृह पहुंचे।
बाल्मीकि सेना से जुड़े दुर्गेश खरारा एवं मुकेश कुमार ने बताया कि 20 मई को उपखण्ड अधिकारी राजगढ़ को ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि नगरपालिका राजगढ़ के ठेका सफाई कर्मचारियों को समय पर नियमित भुगतान नहीं मिल रहा हैं और न ही सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी मिल रही हैं। साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा हैं जो कर्मचारियों का अधिकार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित