मुंबई , सितंबर 30 -- ठाणे में शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के नेता प्रदीप पुरणेकर उर्फ बाला की हत्या के बाद तनाव बना हुआ है। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे और राज्यसभा सांसद संजय राउत बुधवार रात ठाणे के कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचे और मांग की कि प्राथमिकी में सभी संदिग्धों के नाम शामिल किये जायें।

श्री पुरणेकर के परिवार और पार्टी नेताओं ने सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना की नेता मीनाक्षी शिंदे और राजेंद्र शिंदे का नाम प्राथमिकी में दर्ज करने तथा मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

श्री संजय राउत और मृतक के परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित