अलवर , सितम्बर 26 -- राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रोले की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुष्प (15), नमन (14) और जीत (14) राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आया ट्रोला वहां खड़ी मोटरसाइकिल और तीनों किशोरों को टक्कर मारता हुआ निकल गया। इससे पुष्प की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि नमन और जीत गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पुष्प को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए नमन और जीत को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर भेज दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित