बारां , सितम्बर 22 -- राजस्थान में बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में मंगलवार को कार और ट्रॉले की भिड़ंत में चिकित्सक दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि मृतकों में झुंझुनूं जिला निवासी मांडलगढ़ के डॉ. सुरेश गजराज, उनकी पत्नी डॉ. शालिनी मौर्य, 12 वर्षीय बेटा स्वप्निल और सात वर्षीय बेटी निलिशा शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि डॉ. गजराज परिवार के साथ कार में छबड़ा की तरफ जा रहे थे। तभी पूर्वाह्न करीब 11 बजे अटरू-कवाई मार्ग के पास विपरीत दिशा से आए ट्रॉले ने कार को टक्कर मार दी। आमने सामने की टक्कर से चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित