भीलवाड़ा , मार्च 06 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंदरी का बालाजी निवासी कमला भील ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठी थी। ऑडिटोरियम के निकट अचानक संतुलन बिगड़ने से वह उछलकर सड़क पर गिर गयी और सीधे ट्रॉली के टायर की चपेट में आ गयी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिये महात्मा गांधी अस्पताल की के शवगृह में रखवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित