भरतपुर , मार्च 16 -- राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में सोमवार को अपने परिजनों के साथ ट्रैक्टर पर खेत पर सरसों कटवाने के लिए जा रहे एक बालक की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महलपुर चूरा गांव में वकील सरसों काटने के लिए ट्रैक्टर से खेतों पर जा रहा था। उसके साथ उसका बेटा रोहित (10) भी था। जैसे ही वकील ने ट्रैक्टर को खेत की मेड से नीचे उतारा तभी रोहित ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिरकर पहिए के नीचे आ गया।

पुलिस ने बताया कि रोहित के परिजन उसे लेकर रुदावल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित