बालोद , फरवरी 22 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे 15 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यहां मिली जानकारी के अनुसार घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। ग्राम रजही के ग्रामीण रविवार सुबह ट्रैक्टर में सवार होकर रजही डैम गए थे। वहां भोजन करने के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे सभी पथराटोला मार्ग से खटला लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खेत के संकरे रास्ते में सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित