श्रीगंगानगर , मई 30 -- राजस्थान में श्री गंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चला रहा है युवक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सांवतसर में शाम को एक कॉटन फैक्ट्री और बस अड्डा के बीच अचानक से एक ट्रैक्टर का आगे का एक्सल टूट गया, जिससे वह बेकाबू होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर चला रहा महावीर नाथ घायल हो गया जबकि ट्रैक्टर के नीचे एक युवक दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू अली के रूप में हुई है। आज शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित