नरसिंहपुर , जून 20 -- छत्तीसगढ के नरसिंहपुर जिले में पुलिस थाना गोटेगांव के रायखेडा टोला गांव में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर के पलट जाने के कारण उसके नीचे दबने से चालक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद किनोरहा (31) निवासी रायखेडा टोला अपने खेत में बखनी करने के लिए आज सुबह ट्रैक्टर लेकर गया था तभी वह खेत हिस्से में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चाालक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे सरकारी अस्पताल गोटेगांव लाया गया जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग प्रकरण कायम करके शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित