भरतपुर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में सिरसौंदा गांव के पास रविवार को देर रात ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ओमप्रकाश (50) रुदावल में पशुओं को चारा देकर ट्रैक्टर से रात में घर लौट रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ओम प्रकाश ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया।
पुलिस ने बताया कि उसके दबने के बाद राहगीरों ने किसी तरह उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित